
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। बातें तो सब करते हैं, करके दिखाया अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने गुरुवार सुबह मजदूर नेता लोहानी अपनी गाड़ी को आराम देकर, जूते पहनकर घर से पैदल ही कार्यालय के लिए निकल पड़े। मीडिया के साथी भी इस ‘पैदल मार्च’ के गवाह बने।
मकसद: PM-CM की बात, जमीन पर उतारी
लोहानी बोले: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बार-बार देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। उनकी बात को अमल में लाने के लिए आज पहला कदम उठाया है। ये सिर्फ शुरुआत है।”
प्रण: सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’
अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने ऐलान किया: “अब हर सप्ताह किसी भी एक दिन मैं पैदल अथवा साइकिल से ऑफिस आऊंगा। मकसद साफ है – आमजन में जागरूकता आए। पैट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद कीमती है। फिजूलखर्ची रोकेंगे तो देश का भला होगा।”
मनोहरपुर से अपील: आप भी साथ चलो
लोहानी ने कस्बेवासियों से हाथ जोड़कर कहा: “PM और CM की पहल से प्रेरणा लो। ईंधन बचाओ, मितव्यता से इस्तेमाल करो। सप्ताह में एक दिन गाड़ी को छुट्टी दो। पैदल चलोगे तो सेहत बनेगी, ईंधन बचेगा, प्रदूषण घटेगा – एक तीर से तीन निशाने।”
संदेश: नेता चलेगा पैदल, तो जनता क्यों नहीं?
मीडिया से बात करते हुए लोहानी बोले: “जनजागरूकता भाषण से नहीं, आचरण से आती है। जब नेता पैदल चलेगा तो कार्यकर्ता भी सोचेगा। शहरवासी भी सप्ताह में एक दिन वाहन का प्रयोग न कर देश के लिए ईंधन बचाने में सहयोग दे सकते हैं।”