कल्याण ज्वेलर्स ने कान्स में बिखेरा जलवा

www.daylifenews.in
मुंबई। कल्याण ज्वेलर्स ने एक छोटे अंतराल के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार वापसी की है। हाई-ज्वेलरी के शानदार हुनर के साथ क्रुआज़ेत पर अपनी तीसरी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज की है। ब्रैंड एंबेसडर कल्याणी प्रियदर्शन के पहले रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए, कल्याण ज्वेलर्स ने एक बेहद खास ‘बेस्पोक क्रिएशन’ पेश किया, जो उनके कुटूर आउटफिट को बहुत ही खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। आर्ट डेको के ग्लैमर और ज्योमेट्री से प्रेरित होकर, क्लासिक लैरियट नेकलेस को एक मॉडर्न कॉउचर सेंसिबिलिटी के साथ नया रूप दिया गया है। पीठ पर बेहद ड्रामेटिक स्टाइल में सजा यह गहना, दो स्कल्पचुरल और लहराती लड़ियों के रूप में नीचे गिरता है जो गाउन में इस तरह समा जाती हैं मानो ज्वेलरी और कॉउचर मिलकर एक रूप बन गए हों। इसके आर्किटेक्चरल एक्सटेंशन्स इस लैरियट को एक कमाल के ‘स्टेटमेंट बैक ज्वेल’ में बदल देते हैं, जो इस पूरे लुक की विजुअल पहचान को परिभाषित करता है। इस लुक को मैचिंग स्टेटमेंट रिंग्स और ईयररिंग्स के साथ पूरा किया गया है, जो रेड-कार्पेट पर हाई-ज्वेलरी ग्लैमर की एक बेजोड़ और एकसमान झलक पेश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *