
www.daylifenews.in
पुणे। इंटरनल कंबशन इंजन, जेनरेटर सेट और कृषि उपकरण निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड (केओईएल) जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूत मौजूदगी है, ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की।
किरलोस्कर ऑयल इंजन्स की वाइस चेयरपर्सन एवं एमडी गौरी किर्लोस्कर ने कहा, “मुझे गर्व है कि केओईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 का समापन बेहद मजबूत प्रदर्शन के साथ किया और अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की। चौथी तिमाही में नेट सेल्स 1,522 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24% अधिक है। वहीं पूरे वित्त वर्ष की नेट सेल्स 5,604 करोड़ रुपये रही, जो 25% वार्षिक वृद्धि को दर्शाती है। ‘किरलोस्कर केयर’ को भी बेहतर सर्विस पहुंच और संपूर्ण उत्पादों के कारोबार में प्रवेश के कारण अच्छी गति मिलनी शुरू हुई है।” कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 350% लाभांश (डिविडेंड) देने का प्रस्ताव रखा है।