
www.daylifenews.in
मुंबई/थिम्पू। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक, टाटा पावर, और भूटान की एकमात्र बिजली उत्पादन कंपनी, ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन ने कौशलों को सिखाने और सुधारने का एक बड़ा ढांचा तैयार करने के लिए भूटान के थिम्पू में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन एक व्यवस्थित ट्रेनिंग सिस्टम की नींव रखता है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम ‘टाटा पावर स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट’ के जरिए दिए जाएंगे। यह संस्थान बिजली क्षेत्र में ट्रेनिंग देने के अपने खास अनुभव और महारत का इस्तेमाल करेगा। टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा, डीजीपीसी के साथ यह साझेदारी भूटान के तेज़ी से बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक भविष्य के लिए तैयार टैलेंट इकोसिस्टम बनाने के हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है। डीजीपीसी के प्रबंध निदेशक दाशो छेरिंग रिनजिन ने कहा, यह समझौता ज्ञापन 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित करने की हमारी मौजूदा साझेदारी के तहत आवश्यक स्थानीय क्षमताओं को मज़बूत करने की दिशा में एक व्यावहारिक कदम है।