
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने टोक्यो स्थित एक ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स और इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट फर्म, फोर्थ वैली कंसीयर्ज कॉर्पोरेशन (एफवीसीसी) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह कोलैबोरेशन एनएसडीसी के एक समूह संगठन एनएसडीसी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए “क्रेडिबिलिटी चेक” फ्रेमवर्क का लाभ उठाएगा, ताकि एफवीसीसी के माध्यम से जापान जाने वाले भारतीय उम्मीदवारों के लिए एक व्यवस्थित और विश्वसनीय वेरिफिकेशन मैकेनिज्म स्थापित किया जा सके। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सीईओ अरुणकुमार पिल्लई ने कहा, यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर रोज़गार के अवसर तलाश रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार रास्ते बनाने के प्रति एनएसडीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” फोर्थ वैली कंसीयर्ज कॉर्पोरेशन (एफवीसीसी) के संस्थापक और सीईओ योहेई शिबासाकी ने कहा, “भारतीय प्रोफेशनल्स अत्यधिक कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हैं और एक मज़बूत विश्वसनीयता वेरिफिकेशन फ्रेमवर्क के ज़रिए, हमारा लक्ष्य जापानी एम्प्लॉयर्स का भरोसा और बढ़ाना है और साथ ही जापान में भारतीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण और लॉन्ग-टर्म अवसर पैदा करना है।