स्वाद का सुपरस्टार पुष्प ब्रांड ने आईपीओ के लिए आवेदन किया

www.daylifenews.in
भारत की सबसे तेजी से बढ़ती पैकेज्ड मसाला कंपनियों में से एक पुष्प ब्रांड (इंडिया) लिमिटेड ने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल कर दिया है। इस इश्यू में सुरेंद्र कुमार सुराना और महेंद्र कुमार सुराना (प्रमोटर सेलिंग शेयरधारक) सहित मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 7,445,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री का प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है। साथ ही ए91 इमर्जिंग फंड आई एलएलपी और सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्चुनिटीज III (इन्वेस्टर सेलिंग शेयरधारक) भी शामिल हैं। ए91 इमर्जिंग फंड आई एलएलपी ने 2020 में कंपनी में लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसकी कंपनी में 20.14% हिस्सेदारी है और वह इस ऑफर के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी का केवल एक हिस्सा बेच रही है। इसी तरह सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्चुनिटीज III ने 2023 में लगभग 101 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसकी 7.81% हिस्सेदारी है और वह भी इस ऑफर के तहत अपनी हिस्सेदारी का केवल एक हिस्सा बेच रही है। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजरों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड और सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *