अदाणी फाउंडेशन ने कैंसर रोगी को उपचार दिलाने में मदद की

www.daylifenews.in
बरगढ़। विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और भवन निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी, अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर, ओडिशा के बरगढ़ में अपने ‘मेरी संगिनी, मेरी मगदर्शिका (एमएसएमएम)’ कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं केवल कागजों पर ही न रहें, बल्कि उन लोगों तक पहुंचें जिन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। मुरली मेहर 81 वर्ष के हैं। वे ओडिशा के बरगढ़ में रहते हैं और पेंशन पर गुजारा करते हैं, उन्हें बेसल सेल कार्सिनोमा नामक बीमारी का पता चला। उचित इलाज के बिना उनकी हालत बहुत खराब थी और निजी अस्पताल में इलाज का खर्च उनकी पहुंच से बाहर था। मुरली के पास आयुष्मान कार्ड तो था, लेकिन उसे इसके इस्तेमाल का तरीका नहीं पता था। ऐसे में अदाणी फाउंडेशन की संगिनी ने सहायता प्रदान कीं। उनकी सलाह पर मुरली को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें आवश्यक उपचार मिला। 1.18 लाख रुपये का पूरा खर्च आयुष्मान योजना के तहत कवर किया गया, परिवार को अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *