सम्मान समारोह में 2800 से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मानित

www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक मनीष यादव द्वारा शाहपुरा स्थित चंद्र महल गार्डन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में संपूर्ण शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र सहित घासीपुरा, देवीपुरा, पीपलोद नारायण एवं शेरपुरा ग्राम पंचायतों के 2800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध काउंसलर दीपक सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की भविष्य संबंधी चिंताओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया तथा करियर को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और शिक्षा के प्रति जागरूकता मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत कर अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज प्रह्लाद दास, हरिओम दास, बनारसी दास, रामचरणदास, IES रामनिवास यादव, RAS सुमन गुर्जर, RAS आनंद पटेल, BDO डिंपल कंवर, आरपीएस सोमदत्त, आरपीएस सुमित, प्रोफेसर घनश्याम, तहसीलदार रामस्वरूप एवं अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बद्री सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर , पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, नगर अध्यक्ष मुकेश खुड़ानिया, अल्लादिन ख़ान, सुरेश मीना, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, रामेश्वर, जितु, आलोक, वाइस चेयरमैन राजेंद्र सारण, NSUI ज़िला अध्यक्ष निहाल, विशाल, अक्षय , लोकेश, शाहरुख़,, पार्षद घनश्याम, असलम, रामावतार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *