आईआईएचएमआर ने “एडल्ट वैक्सीनेशन” पर सत्र

www.daylifenews.in
जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने “एडल्ट वैक्सीनेशन” विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज के प्रो-चांसलर एवं सीनियर प्रोफेसर तथा राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जयपुर के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. सुधीर भंडारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। लेट्स टॉक अबाउट हेल्थ पहल के तहत और जीएसके के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में निवारक स्वास्थ्य उपायों, वैक्सीन जागरूकता और प्रमाण-आधारित स्वास्थ्य संचार के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. भंडारी ने कहा कि अधिकतर टीके बचपन में ही लग जाते हैं, लेकिन बूस्टर डोज़ न लेने और जागरूकता की कमी के कारण कई वयस्क अब भी विभिन्न संक्रमणों के खतरे के प्रति संवेदनशील बने रहते हैं। डॉ. भंडारी ने बताया कि फ्लू, शिंगल्स (हरपीज) और न्यूमोकोकल जैसे टीके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करते हैं आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा, “ऐसे प्रयासों के माध्यम से हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक सार्वजनिक संवाद को बढ़ावा देना और रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *