
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय जनता पार्टी आदर्श नगर विधानसभा सूरजपोल मण्डल उपाध्यक्ष वहीद खान के जन्मदिन वृक्षारोपण किया गया। इधर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यलय मंत्री एम परवेज खान के निवास स्थान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने वहीद खान को मुँह मीठा करा कर फूल माला पहनाकर जन्मदिन की मुबारकबाद दी।
मुबारकबाद बधाई शुभकामनायें देने वालों का वहीद खान ने शुक्रिया अदा किया और धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर पठान, प्रदेश कार्यालय मंत्री एम. परवेज़ खान, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक इरशाद हसनपुरा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी फरीदुद्दीन शेख, मनसूफ खान, प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन सह-प्रभारी गुलज़ार कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता सईद मानव एवं ज़फर मिर्ज़ा, जिला मंत्री नदीम अंसारी, पूर्व जिला महामंत्री रफ़ीक शाह,पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अब्दुल सलीम महाराज.मंडल अध्यक्ष पोंड्रिक असलम खान, मंडल महामंत्री हाशिम खान एवं नईम मनसूरी,मंडल मंत्री नईम पहलवान, किशनपोल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सलीम हस्सानी, रशीद मनसूरी, मण्डल गणमान्य साथी मौजूद रहे।