अनेक शख्सियतों की मौजूदगी में हुआ समारोह के पोस्टर का अनावरण

नवाब दादा कायम ख़ाँ शहीद दिवस
जयपुर। आगामी 14 जून 2026 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे “नवाब दादा कायम ख़ाँ शहीद दिवस” के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “सम्मान समारोह” के पोस्टर का अनावरण सलावत खान के आवास पर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी में किया गया।
इस अवसर पर विधायक हाकम अली ख़ाँ, रफ़ीक़ ख़ाँ, अमीन कागज़ी, ज़ाकिर हुसैन गैसावत, राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खा, सिकंदर नियाज़ी, मुस्ताक ख़ाँ खात्यासनी, मेहमूद ख़ाँ (एडिशनल एसपी), भाई अयूब ख़ान व शोकत ख़ान सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवाब दादा कायम ख़ाँ शहीद के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना है।
सलावत खान ने कहा कि सभी समाजबंधुओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं सम्मानित नागरिकों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *