

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। माधव महिला विकास समिति एवम् भारत विकास परिषद् (वैशाली शाखा ) के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर बच्चो द्वारा बीज बोल बनवाये गये व उनको पर्यावरण के बारे में समझाया गया। माधव महिला विकास समिति की संस्थापक प्रिया सिन्हा ने बताया सभी चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविरों पर लगभग 300 से अधिक बच्चो ने भाग लिया। इस दोरान संस्था के सलाहकार गुंजन सक्सेना उपाध्यक्ष मीरा गोयल सचिव प्रतिमा शर्मा सहसचिव उषा घोष कोषाध्यक्ष अनिष्ठा सिन्हा, महिला प्रमुख गरिमा शर्मा, मनोज मित्तल, सुदेश रूप राय चेनाराम सेपट, जी एल शर्मा, मीना सैनी, नीलू भाटी, मंजु अग्रवाल, मंजु गोयल, माया शर्मा उपासना चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया तथा अधिक से अधिक पोधारोपण करने का संदेश दिया गया।