

www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नयी दिल्ली के विष्णु दिगम्बर मार्ग स्थित हिन्दी भवन के सभागार में गत दिवस गंगा-जमुनी तहजीब के प्रचार-प्रयास के अभियान में तत्पर हिन्दी-उर्दू अदबी संगम नामक संस्था द्वारा पर्यावरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख एवं शिक्षाविद डा. सैय्यद अली अख्तर नकवी द्वारा संपादित पुस्तक “हमारा पर्यावरण और आपका स्वास्थ्य” एवं झारखंड की लेखिका व योग गुरू श्रीमती गीता रानी की पुस्तक “योगिनी” का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि हिन्दी की प्रख्यात साहित्यकार डा. सविता चड्डा, नारायण सेवा संस्थान , उदयपुर की कार्यकारी सेवा प्रमुख एवं ख्यात लेखिका डा. अंजू क्वात्रा, दिल्ली विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष डा. अंजू अग्रवाल, विद्या प्रेम एवं संस्कृति न्यास की अध्यक्ष डा. कल्पना पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार डा. शंभू पवार एवं सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह ने देश के पर्यावरण, साहित्य, शिक्षा, कला, योग व समाजसेवा के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों यथा प्रख्यात संपादक श्री इंदुकांत आंगरिस (कर्नाटक), श्रीमती शाहना परवीन (पंजाब), वात्सल्य स्वयंसेवी संस्स्था की संस्थापक अध्यक्ष डा. कविता मल्होत्रा, कविता सिंह , डा. अनामिका रोहिल्ला, सुश्री नाजरीन अंसारी एवं स्नेह चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट की संस्थापक सुश्री ज्योति पाण्डेय ( दिल्ली), डा. मुक्ता मिश्रा (हरियाणा), ख्यात संपादक श्री राकेश पंवार एवं डा. नीता रानी (उ.प्र.), डा. शरीफ खान एवं डा. रशीद गौरी ( राजस्थान) एवं मेघालय भूविज्ञान तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. ऐहिया अल हुडा आदि की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत एवं पर्यावरणविद लेखक डा०प्रशांत सिन्हा को अंगवस्त्र, पटका व प्रशस्ति पत्र देकर “अदबी संगम पर्यावरण सम्मान” से सम्मानित किया।