
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा साईवाड़ मोड़ त्रिवेणी घाम स्थित बलाई समाज छात्रावास में राजस्थान बलाई विकास संस्थान के संरक्षक गणपत वर्मा व अध्यक्ष डॉक्टर बी.डी. नेनावत के नेतृत्व में गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए पेयजल के लिए परिडे लगाए इन परिंडो में रोजाना पानी डालने की जिम्मेदारी छात्रावास में रहने वाले छात्रों को दी गई है सभी छात्रों को रोजाना रोज सुबह परिंडो में पानी डालने में बेजुबान परिंदों का जीवन बचाने की शपथ ली।
इस मौके पर छात्रावास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम बुनकर कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा तथा छात्र सुरेश कुमार वर्मा कविराज वर्मा हनुमान प्रसाद राहुल वर्मा दीपेंद्र रतनलालआदि छात्र उपस्थित थे।