
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में अध्यक्ष रूपाली राव के निर्देशन में रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक मैच का आनंद लिया सूचना मंत्री सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर किंग और जयपुर टाइगर के बीच में मैच 10 ओवर का रखा गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल टीम को हराकर 99 रन बनाकर जीता।
मैच के बाद विजेता टीम का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मनीष गारमेंट्स की ओर से संचालक मनीष अग्रवाल ने विजेता टीम के कप्तान को टी-शर्ट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि इस तरह में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर दिव्यांश सैन श्रेयांश सिंह , अविश गुप्ता, देवांश गुप्ता, आयुष, सूरज, लक्ष्य, अनंत, प्रिंस वर्मा, समस्त टीम मौजूद रहे।