जेईई एडवांस्ड रिजल्ट्स में अब तक की सर्वाधिक 10107 छात्राएं क्वालीफाई

www.daylifenews.in
कोटा। देश की आईआईटीज में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट्स में इस वर्ष 10 हजार 107 छात्राएं क्वालीफाई हुई हैं जो कि कुल क्वालीफाइड विद्यार्थियों का 17.76 प्रतिशत है। इन क्वालीफाइड छात्राओं की संख्या में बड़ा योगदान एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का भी है, एलन से इस वर्ष 1044 छात्राएं काउंसलिंग के लिए क्वालीफाइ हुई है। यही नहीं एलन कोटा में पढ़ी छात्रा आरोही देशपांडे आल इंडिया रैंक-77 के साथ गर्ल टाॅपर रही। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि देश में इंजीनियरिंग एजुकेशन के प्रति छात्राओं का रूझान बढ़ना अच्छे और समृद्ध भविष्य के संकेत हैं। टेक्नीकल फील्ड में छात्राओं के आने से सामाजिक बदलाव आ रहा है। एलन भी छात्राओं में इंजीनियरिंग एजुकेशन के प्रति जागरूकता के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष के परिणामों में इंस्टीट्यूट से 1044 छात्राओं ने क्वालीफाई किया और उम्मीद है इनमें से बड़ी संख्या में छात्राएं आईआईटीज में अध्ययन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *