
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने पांच नई सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई। यह पूरे भारत में डिजिटल पहुंच और फ्यूचर-रेडी स्किलिंग का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डेल टेक्नोलॉजीज (एनवाईएसई: डेल) ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से इसे विकसित किया है और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन द्वारा इसे लागू किया गया है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने कहा, “सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन, भारत के हर कोने तक टेक्नोलॉजी और अवसर पहुँचाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये स्किल वैन सिर्फ़ डिजिटल स्पेस नहीं हैं बल्कि ये एस्पिरेशन के सेंटर हैं जो क्लीन एनर्जी, एआई-इनेबल्ड लर्निंग और इंडस्ट्री-अलाइन्ड स्किलिंग को मिलाकर युवाओं को उभरते मौकों के लिए तैयार करते हैं।” डेल टेक्नोलॉजीज़ इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने कहा, “ये स्किल वैन सीखने वालों और काम करने वालों की एक नई पीढ़ी को उनके अपने ही समुदाय में भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करेंगी।”