विभिन्न कथाओं के साथ आज होगा कथा का समापन

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे मनोहरपुर के छीपा मोहल्ला स्थित रघुनाथ जी गोपाल जी मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा वाचक शंकरलाल शास्त्री जैतपुरा वाले के मुखारबिंद से बुधवार को भागवत कथा का छठे दिवस भी जारी रही। इस दौरान श्री कृष्ण भगवान व रुकमणी विवाह की कथा के दौरान देवताओं ने पुष्प वर्षा कर सुस्वागत किया। महिलाओं व पुरुषों में साड़ियां ,वस्त्र, नकदी, गहने, फल कन्यादान देने की होड़ रही। इस दौरान पूरा पांडाल श्री कृष्ण व रुकमणी के जयकारों से गुंजायमान रहा। कथावाचक ने कथा में बुधवार को गोवर्धन पर्वत पूजा,ब्रज में गोपियों के साथ रासलीला, कंस वध, अक्रूर जी का ब्रज में कृष्ण व बलराम को लेने आने के लिए आगमन, यशोदा,गोपियों, व ब्रजवासियों का मथुरा लेकर जाने का विरोध करना, कृष्ण का मथुरा जाने पर मथुरावासियों द्वारा भव्य स्वागत करना, द्वारिका नगरी की स्थापन करना व उसमें निवास करना,कृष्ण ने धनुष यज्ञ को तोड़कर कंस को वध करने का संकेत देना, इसके बाद कंस का सिर पकड़ कर वध करना, अक्रूर का ब्रज में आकर ज्ञान देना, इसके बाद रुकमणी विवाह की कथा ने मन मोहा। कथा के बीच-बीच में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नृत्य कर प्रभू का गुणगान किया।
गुरुवार को 7 दिवसीय भागवत कथा का समापन होगा। इस मौके पर भगवान के अपने पुत्रों को उपदेश, व्यास पीठ की पूजा,राजा परीक्षित का मोक्ष,सुदामा चरित्र, सुखदेव का अंतिम उपदेश किं कथा सुनाई जाएगी।
इस मौके पर प. पूर्व पंसस उपेंद्र व्यास, पेंशनर समाज अध्यक्ष रामवतार हलकारा, भगवान छीपा, राजेश जांगिड़, कानाराम, गिरधारी, रामबाबू, सुभाष सोनी, महेंद्र व्यास, हरीश मीणा, राजेश शर्मा, कमलेश अग्रवाल. संतोष शर्मा, कमल किशोर, पंडित मनोज, बजरंग सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *