कम्प्यूटर अनुदेशकों ने कलेक्टर, एसडीम,डीईओ व सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन

www.daylifenews.in
थानागाजी। राजस्थान कम्प्यूटर टीचर एसोसिएशन (टीम थानागाजी) के बैनर तले कम्प्यूटर अनुदेशकों ने जिला मुख्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। इस दौरान थानागाजी से रवि गंगावत कंप्यूटर अनुदेशक ने बताया कि अनुदेशकों ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
सौंपे गए ज्ञापन में कम्प्यूटर अनुदेशकों ने मांग की है कि उनकी वरिष्ठता का निर्धारण कर डीपीसी प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसके साथ ही स्कूलों में कम्प्यूटर विषय की नियमित कक्षाएं संचालित करने, पंचायत स्तर पर कम्प्यूटर विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने और शाला दर्पण पोर्टल पर कम्प्यूटर विज्ञान विषय की मैपिंग करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती-2026 में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर अतिरिक्त पदों का सृजन किया जाए। इसके अलावा अनुदेशकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से पूर्णतः मुक्त रखने, ICT लैबों का निस्तारण कर उनका आधुनिकीकरण करने तथा अनुदेशकों के लिए एक पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी की गई। ज्ञापन सौंपने पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *