

www.daylifenews.in
नईदिल्ली/जयपुर। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय में 18 जून को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की पहल पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के 50 जिला अध्यक्ष, 15 प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व शामिल होंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एमडी चोपदार ने बताया कि बैठक में राजस्थान के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी नगर निकाय, पंचायती राज, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद एवं AICC अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहेंगे।