सरदार जतिन सिंह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयुक्त सचिव बने

www.daylifenews.in
जयपुर। पुराना विद्याधर नगर डबल स्टोरी के निवासी राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी इमरान प्रतापगढ़ी साहब (चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग), एम डी चोपदार (अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग) के अनुमोदन पर राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर सरदार जतिन सिंह की नियुक्ति की गई है। सिख समाज से आने वाले सरदार जतिन सिंह अपने क्षेत्र में बड़े ही सक्रिय हैं एवं जमीनी कार्यकर्ता हैं। और सिख समाज में खुशी की लहर है। उक्त नियुक्ति पर सरदार जतिन सिंह ने सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग, इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस महेंद्र वोहरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत सिंह टुटेजा एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *