पीड़ित परिवारों को एमडी चोपदार ने एक-एक लाख रु. की सहायता की

जयपुर के खोनागोरियन अग्निकांड
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर के खोनागोरियन क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड दुर्घटना में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिनमें से 5 मृतक जयपुर शहर के स्थानीय निवासी थे। इस दुःखद घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग की पूरी टीम ने पीड़ित परिवारों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं, परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वकील के नेतृत्व में मृतक पाँचों परिवारों को उनके घर जाकर प्रत्येक परिवार को ₹1 लाख (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा, “मैं और मेरी पूरी टीम हमेशा आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। दुःख की इस घड़ी में आप स्वयं को अकेला न समझें। कांग्रेस परिवार हर परिस्थिति में आपके साथ है और हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।”
इस दौरान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वकील, उपाध्यक्ष राजू खान, उपाध्यक्ष जाकिर बुलंद, उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र बौद्ध, उपाध्यक्ष रजनीश जेकब, प्रदेश महासचिव रहीश जालूपुरा,महासचिव सुशीला जैन,प्रदेश सचिव इरशाद खान,सचिव शोयब मेव,सचिव निजाम शेख, सचिव रानी लुबना,सचिव परवीन खान,सचिव नबाब बक्स,सचिव अफरोज खान,शहर अध्यक्ष अमीर खान, ग्रामीण अध्यक्ष,सिराज खान,संयुक्त सचिव इरफान मंसूरी, इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे और सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *