
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा की गई पदोन्नति में मनोहरपुर निवासी एवं पीएम श्री विद्यालय मनोहरपुर के प्रधानाचार्य रामचंद्र बुनकर को जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत कर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
रामचंद्र बुनकर पिछले करीब छह वर्षों से मनोहरपुर में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचारों को नई दिशा दी। उनकी कार्यशैली और समर्पण के कारण उन्हें शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से लगातार सम्मान और सराहना मिली।
पदोन्नति के बाद मनोहरपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद रामेश्वर प्रसाद बुनकर, अशोक गुर्जर, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इकराम खान, सफाई प्रभारी श्रवण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निवास पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि बुनकर की पदोन्नति मनोहरपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।