सालो बाद खुली इंदिरा कॉलोनी की किस्मत,

7 घंटे चली जेसीबी ने साफ किया जाम नाला
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे की इंदिरा कॉलोनी में स्थित गंदे पानी की निकासी के मुख्य नाले की शुक्रवार को करीब 20 वर्षों बाद सफाई करवाई गई। लंबे समय से जाम पड़े नाले की सफाई के लिए लगभग 7 घंटे तक जेसीबी मशीन चलाकर उसमें जमा कचरा, गाद और झाड़ियां हटाई गईं, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी में करीब एक किलोमीटर लंबा बरसाती नाला है, जिसमें वर्षों से गंदा पानी, कचरा और मलबा जमा होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई थी। नाला जाम होने से बरसात के दिनों में आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा तथा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनीवासी लंबे समय से नाले की सफाई की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर नगर पालिका के सफाई ठेकेदार कृष्ण कुमार सोमजाट मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से नाले की व्यापक सफाई करवाई। सफाई अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा और गाद बाहर निकाली गई।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नाले की करीब 7 घंटे तक सफाई कर पानी निकासी की व्यवस्था को सुचारू बनाया गया है। साथ ही नाले को धूलेश्वर नाले से जोड़कर स्थायी निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।
क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने पर नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए नाले के स्थान पर पक्की नाली निर्माण की मांग भी उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *