अलम सद्दे का जुलुस कल निकलेगा

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। अल्लम सद्दे का जुलूस चांद की 7 तारीख को निकाला जाता है इस बार 23 जून बुद्धवार को आलम का जुलूस बड़े हो शान ओ शौकत से निकलेगा।
जामा मस्जिद के सदर जमील खान चौहान ने बताया कि मोहल्ला तोपचीवाडा से दोपहर 2 बजे की नमाज के बाद से अलम के जुलुस को लेकर जैसे ही लोग निकलते है अलम के आगे आगे लकड़ियों आदि से हायदोश डालते हुए (लकड़ियों को घुमाना) निकलते हैं
ये गांधी चौक मनोहरपुर होते हुए मोहल्ला सारवान में आते हैं इमामबाड़े से मिलान करके दरूद व फातेहा लगाई जाती है व देश केअमन चेन की दुआएं की जाती इसी के साथ मे बुजुर्गो व स्वयं के लिए दुआएं की जाती है इसके स्वागत में सारवान के निवासी शरबत आदि से सबका स्वागत करते हैं डांड पट्टे आदि की रस्म की अदाई की होती है एक दूसरे से मेल मिलाप होता है।
कुछ देर बाद यह जुलूस मोहल्ला लोहार मंडी की तरफ निकल जाता है मातम के साथ जुलूस बड़े शान ओ शौकत से लोहार मंडी की तरफ निकलता है लोहार मंडी में भी यही रस्म अदा की जाती है।
इसके बाद लोहार मंडी वासी शरबत व ठंडे पानी से सबका स्वागत करते हैं इसके बाद डांड पट्टे लड़ाकर रस्म निभाई जाती है इसमें एक से बढ़कर एक करतब दिखाए जाते हैं इसी के साथ में कुछ देर बाद यह जुलूस आगे बढ़ता है।
जो की आड़ा बाजार कि तरफ चलता है यहां पर मदीना सबील कमेटी के अध्यक्ष अनवर तिगाला व उनकी टीम अलम सद्दे का पुष्पवर्षा कर स्वागत करेगी और ठंडा शरबत पिलाएगी इसके बाद मे यह जुलुस वापस गांधी चौक मनोहरपुर में आता है।
गांधी चौक मनोहरपुर में आकर्षक व मन मोहक छबील लगाकर शर्बत व पानी पिलाएंगे इसी प्रकार हिंदू भाई भी अपनी और से शरबत पिलाते है। गाँधी चौक मे भी डांड पट्टे कि रस्म निभाई जाती है इसके बाद यह जुलूस मोहल्ला तोपचिवाडा की तरफ बढ़ जाता है फिर अपने रूट के हिसाब से वापस इमामबाड़े के पास आ जाता है वहां पर मेला लगता है।
यहां पर पत्रकार मोहसिन खान के नेतृत्व मे मुस्लिम नौजवान खीर व ठंडा पानी आदि वितरण करते है। यहां पर भी डांड पट्टे कि रस्म के साथ मे मेला सम्पन्न हो जाता है। इसके बाद मेहंदी की रस्म की अदायगी होती है इसमें घर घर मे चूरमा दाल बाटी बनाकर फातेहा दी जाती है। आलम वापस इमाम बाड़े मे रख दिए जाते है। इस दौरान जुलुस पर जगह जगह पर पुष्पवर्षा होंगी व पुलिस का जाप्ता साथ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *