
www.daylifenews.in
वाराणसी। एअर इंडिया ने भारत सरकार के नए हब-एंड-स्पोक फ्रेमवर्क के तहत अपनी पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट के लॉन्च के साथ भारतीय विमानन उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ईज़ी कनेक्ट सर्विस के तहत पहली फ़्लाइट एआई 1111 सुबह 9:23 बजे वाराणसी से रवाना हुई। इस फ़्लाइट में ऐसे इंटरनेशनल यात्री सवार थे जो दिल्ली से आगे भारत के बाहर 9 गंतव्यों – जैसे दुबई, कोलंबो, जेद्दा, रियाद, काठमांडू और फुकेत – के लिए कनेक्टिंग फ़्लाइट लेने वाले थे। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री, किंजरापु राम मोहन नायडू ने पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट का उद्घाटन किया और कहा, “नया हब-एंड-स्पोक मॉडल हमारे नागरिकों के लिए यात्रा के तरीके को बदल देगा- इस मॉडल के द्वारा भारत के किसी भी शहर में रहने वाला व्यक्ति अपने ही शहर से इंटरनेशनल यात्रा शुरू कर सकता है।”एअर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबेल विल्सन ने कहाः “दशकों से विदेश जाने वाले ज़्यादातर भारतीय यात्रियों को आराम और सुविधा से समझौता कर विदेशी ट्रांज़िट पॉइंट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट्स शुरू की गई हैं, और इसके लिए भारत सरकार से मिले सहयोग के लिए हम आभारी हैं।”