टीवीएस मोटर कंपनी ने 1 मिलियन वें टीवीएस आईक्यूब के रोलआउट की घोषणा की

www.daylifenews.in
बैंगलुरु। टीवीएस वेनु के भाग और दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की जानी मानी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने होसुर स्थित अपनी मैनुफैक्चरिंग युनिट से 1 मिलियनवें टीवीएस आईक्यूब के रोलआउट की घोषणा की है। यह उपलब्धि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मोबिलिटी के सस्टेनेबल, स्मार्ट और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर देश की प्रगति को दर्शाती है। टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेनु ने कहा, “यह उपलब्धि इंजीनियरिंग, इनोवेशन और मैनुफैक्चरिंग क्षमताओं में सालों के निवेश का परिणाम है, जिसने हमें दुनिया के लिए भारत में डिज़ाइन और मैनुफैक्चर किए गए विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों के निर्माण में सक्षम बनाया है। देश विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में भारत के पास भावी मोबिलिटी में ग्लोबल लीडर बनने का सुनहरा अवसर है।” 2020 में लॉन्च के बाद से, टीवीएस आईक्यूब भारत के सबसे पसंदीदा इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड और देश के पसंदीदा फ़ैमिली ईवी में से एक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *