
www.daylifenews.in
बेंगलुरु। टीवीएस वेनु के एक भाग और दुनिया भर में दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों की जानी-मानी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने टीवीएस एनटॉर्क 125 डिस्क और रेस एडिशन वेरिएंट्स के लिए शानदार नए रंगों और ग्राफिक्स को पेश करने की घोषणा की। टीवीएस एनटॉर्क 150 के सफल लॉन्च और पिछले साल टीवीएस एनटॉर्क रेस एक्सपी में किए गए फ़ीचर अपग्रेड के बाद, यह नया अपडेट त्योहारों के सीज़न से पहले टीवीएस एनटॉर्क पोर्टफोलियो को नया रूप देता है। स्कूटर सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मशहूर, नई टीवीएस एनटॉर्क रेंज के स्टाइल में भी शानदार बदलाव किए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी और युथफुल लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एडिशन तीन नए बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन – ड्रिफ्ट ब्लू, इन्फर्नो रेड और रश ग्रीन – में आएगा। इनके साथ कलर्ड एलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी स्टाइल को और भी शानदार बनाते हैं। नए कलर और स्टाइल में टीवीएस एनटॉर्क 125 डिस्क और रेस एडिशन वेरिएंट टीवीएस मोटर की सभी डीलरशिप पर क्रमशः रु 82,500 और रु87,950 (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।