अदाणी फाउंडेशन ने रिटेल स्किल ट्रेनिंग से करियर की नई राह खोली

www.daylifenews.in
थोंडेभावी, कर्नाटक। एसीसी और अदाणी फाउंडेशन मिलकर अपने थोंडेभावी संयंत्र स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं। गौतमी जी.एन. के लिए शिक्षा हमेशा एक बेहतर भविष्य की उम्मीद रही थी। लेकिन 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर की आर्थिक परिस्थितियों ने उन्हें अपने सपनों को कुछ समय के लिए रोकने पर मजबूर कर दिया। अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर उन्हें अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) के माध्यम से मिला। गौतमी ने एएसडीसी के रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स में दाखिला लिया, जहां उन्होंने ढाई महीने का व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त किया। एएसडीसी टीम के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशलों की मदद से गौतमी ने खुद को संगठित रिटेल क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार किया। उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाई। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गौतमी को रिटेल सेक्टर में सालाना 2.25 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *