
www.daylifenews.in
मुंबई। जैसे-जैसे हम ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे अधिक सुलभ तथा लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनाना, वित्तीय रूप से मजबूत भारत के निर्माण की कुंजी होगा। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में हमारा मानना है कि सुरक्षा केवल जोखिम आने पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह लोगों को बेहतर तैयारी करने, सोच-समझकर फैसले लेने और अपने स्वास्थ्य, संपत्ति तथा आकांक्षाओं की सुरक्षा के लिए प्रेरित भी करनी चाहिए। यह जानकारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ नवीन चंद्र झा ने दी। नवीन चंद्र झा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर हम सभी व्यक्तियों और परिवारों से अपील करते हैं कि वे बीमा को अपनी वित्तीय योजना का अभिन्न हिस्सा बनाएं। अधिक जागरूकता, सोच-समझकर लिए गए निर्णय और समय पर प्राप्त सुरक्षा, वित्तीय मजबूती का आधार बनेंगे और अधिक से अधिक भारतीयों को देश की विकास यात्रा में पूरे आत्मविश्वास के साथ भागीदारी करने में सक्षम बनाएंगे।