
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर जिला देहात कांग्रेस संगठन को आज नई ताकत मिली। जयपुर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गोपाल मीणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की जयपुर जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया।
माला-साफे से हुआ भव्य स्वागत
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव, महासचिव, सचिव एवं ब्लॉक अध्यक्षों का माला एवं साफे पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।
नियुक्त पदाधिकारी: प्रदेश सचिव : नदीम पठान, जयपुर जिला महासचिव: आमीन खान आंधी, सत्तार खान रायसर, फजलुद्दीन खान बहलोड,
ब्लॉक अध्यक्ष: सलीम खान ताला – ब्लॉक जमवा रामगढ़, जनाब सबदर अली भावनी – आंधी
नव नियुक्त पदाधिकारियों का संकल्प
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक साहब का आभार प्रकट किया और कहा कि “जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।”
कार्यक्रम में रही भारी भीड़
इस अवसर पर आंधी से आमीन खान, मिंटू खान, ईदु खान, शहजाद खान, इशाक खान, सद्दाम खान, रायसर से नवाब खान, एडवोकेट रहमान खान, रफीक खान, आशिफ मंसूरी, निजाम खान, चांद खान, जयपुर से डॉक्टर शाहरुख खान रुंडल, भावनी से सबदर अली, ओम प्रकाश असवाल, हरि नारायण मीणा, राम किशन मीणा मंडल अध्यक्ष, रंग लाल मीणा, नरेश मीणा, जाफर खान, इस्लामुद्दीन नाई, इरफान सहित ताला गांव से हाजी इकबाल खान, पूर्व सरपंच अन्नू खान, नदीम खान, शेख अलीमुद्दीन कुरैशी, हाजी उम्मेद शेख, उमराव पंच, जमीर गुडऐज, आबिद हुसैन, इरफान खान, सुवा खान, निजाम खान, जहुर खान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प : सभी कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विधायक साहब गोपाल मीणा ने भी पधारे हुए सभी लोगों को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।