अशोक लेलैंड ने एलसीवी नेटवर्क का विस्तार किया

www.daylifenews.in
रत्नागिरी। हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय इकाई और देश की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने आज रत्नागिरी में अपने लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (एलसीवी) के नए डीलरशिप का उद्घाटन किया। यह महाराष्ट्र में कंपनी का 16वां एलसीवी डीलरशिप है, जिससे राज्य में इसका मजबूत वितरण नेटवर्क और अधिक सुदृढ़ हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का देशभर का नेटवर्क अब 950 से अधिक ग्राहक टचपॉइंट्स तक विस्तारित हो गया है। कंपनी वर्तमान में एलसीवी सेगमेंट में अपने प्रमुख मॉडलाों—साथी, दोस्‍त, बड़ा दोस्‍त, पार्टनर और मित्र—की पेशकश कर रही है। अशोक लेलैंड लिमिटेड के हेड-एलसीवी बिज़नेस, विप्लव शाह ने कहा, “हमारे ग्राहकों के साथ हमारा संबंध भरोसे, बेहतर प्रदर्शन और साझा विकास पर आधारित है। हमारे उत्पाद अपनी बेहतरीन माइलेज, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। मजबूत नेटवर्क और उद्योग में अग्रणी सर्विस रिटेंशन के साथ, हमें अपने ग्राहकों द्वारा जताए गए भरोसे पर गर्व है।” आज भारत में 6 लाख से अधिक एलसीवी वाहन चल रहे हैं, जो इस सेगमेंट में कंपनी की मजबूत मौजूदगी को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *