टीवीएस मोटर कंपनी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने की साझेदारी

www.daylifenews.in
कोयंबटूर। टीवीएस वेनु के भाग और दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी विश्वस्तरीय निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडियन ऑयल) के साथ एक सामरिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य सस्टेनेबल कमर्शियल मोबिलिटी समाधानों के ज़रिए एलपीजी सिलेंडर के लास्ट-माइल वितरण को मज़बूत बनाना है। टीवीएस मोटर कंपनी में कमर्शियल मोबिलिटी के बिज़नेस हैड, रजत गुप्ता ने कहा, “इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ यह साझेदारी देश भर में एलपीजी सिलेंडर के लास्ट माईल वितरण में बदलाव लाने के लिए दो भरोसेमंद संस्थाओं की क्षमता को एक साथ लाती है। टीवीएस किंग कार्गो रेंज के साथ हम डिस्ट्रीब्यूटर्स को उच्च परफोर्मेन्स वाले भरोसेमंद वाहन उपलब्ध करा रहे हैं, जो संचालन की लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और स्वच्छ संचालन में मदद करते हैं।” इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वी.सी. अशोकन (ईडी, एसआर एवं एसएच-टीएनएसओ) ने कहा, हमारा मानना है यह साझेदारी दिखाएगी कि कैसे उद्योग जगत की साझेदारी हरित एवं सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स की ओर भारत के रूपान्तरण को गति प्रदान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *