ट्रांसयूनियन सिबिल: पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले आधे जेन ज़ी

www.daylifenews.in
मुंबई। ट्रांसयूनियन सिबिल की ताजा रिपोर्ट ‘बियॉन्ड द स्वाइप 2026’ के मुताबिक, भारत में पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले ग्राहक अब अधिक युवा हैं और वे सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं हैं। मार्च 2026 तक, पहली बार कार्ड लेने वाले युवाओं (30 साल या उससे कम) की हिस्सेदारी बढ़कर 50 फीसदी हो गई, जो मार्च 2022 में 43 फीसदी थी। इसी तरह, छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों के ग्राहकों की हिस्सेदारी भी 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गई है। ट्रांसयूनियन सिबिल के एमडी और सीईओ, भावेश जैन ने कहा, “भारतीय क्रेडिट कार्ड बाजार में पिछले एक दशक से आ रही तेजी अब ग्राहकों की बदलती वित्तीय जरूरतों से तय हो रही है। आज कई ग्राहक क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ छोटे पर्सनल लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और कम अवधि के दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि ग्राहकों का दायरा अब अधिक औपचारिक और रोजमर्रा की जरूरतों के अनुकूल हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *