
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। अंकित पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, गोवर्धन पुरी में “चुनौती भरी पहेली” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।बुद्धिमत्ता इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ब्लैकबोर्ड पर विभिन्न शब्दों और वर्ग पहेलियों को हल कर अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने विद्यालय की निदेशक सुनीता शर्मा को काउंटिंग मशीन भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ब्लैकबोर्ड पर फूल, माला, बिहार, संदीप, कुर्सी, बाल, हवा, 601 आदि शब्दों के माध्यम से पहेलियां बनाकर और हल कर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया। अंत में निदेशक सुनीता शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं और उनकी सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।