ज़ाकिर ख़ान बने प्रदेश कार्यकारिणी में मीडिया संयोजक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने ज़ाकिर ख़ान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में मीडिया संयोजक पद पर नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जनाब अमीन पठान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्री ज़ाकिर ख़ान संगठन को मजबूत करने, खेल प्रकोष्ठ की गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त मीडिया संयोजक ज़ाकिर ख़ान ने प्रदेश नेतृत्व एवं जनाब अमीन पठान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी और संगठन के हित में सदैव सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के महासचिव विक्रम मीणा, प्रदेश सचिव जनाब मोहम्मद अली शेख, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज़ाकिर मंसूरी (बारां), हाजी अब्दुल गनी (बारां), शाहिद भाई कुंडी (बारां), हाजी नासिर मिर्ज़ा साहब एवं अशरफ़ भाई भी उपस्थित रहे। सभी ने ज़ाकिर ख़ान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *