
www.daylifenews.in
कोलकाता। बंधन बैंक ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सीएसआर प्रोग्राम के तहत देशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “साइबर कॉप” शुरू करने की घोषणा की। इस पहल का मकसद सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और नागरिकों को लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद करना है। बंधन बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “साइबर फ्रॉड भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। ‘साइबर कॉप’ के जरिए हमारा मकसद जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग कोई भी कदम उठाने से पहले रुकें, भरोसा करने से पहले जांच-पड़ताल करें और तुरंत रिपोर्ट करें।” यह अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब पूरे भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए रिपोर्ट किए गए नुकसान का आंकड़ा लगभग 22,495 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और इस दौरान 24 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।