पुनीत बालन नई फ्रैंचाइज़ी के साथ इंडियन सुपरक्रॉस से जुड़े

www.daylifenews.in
पुणे। इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आएएसआरएल) पुनीत बालन ग्रुप (पीबीजी) का भारत की प्रमुख सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के सीज़न-3 के लिए नई फ्रैंचाइज़ी टीम के तौर पर स्वागत कर रही है। नई फ्रैंचाइज़ी पीबीजी रेसिंग, पीबीजी की भारतीय मोटरस्पोर्ट्स में प्रवेश को रेखांकित करती है और देश में उभरते खेल परितंत्र के लिए पावरहाउस के तौर पर पुणे के बढ़ते महत्त्व को मज़बूती प्रदान करती है। पुनित बालन ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पुनित बालन ने कहा, “हमें सीज़न-3 के लिए आईएसआरएल में शामिल होकर खुशी हो रही है और हम ऐसी फ्रैंचाइज़ी तैयार करने के लिए उत्सुक हैं जो जुनून, प्रदर्शन और भारतीय रेसिंग के जज़्बे को दर्शाती हो, साथ ही देश में मोटरस्पोर्ट के दीर्घकालिक स्तर पर विकास का भी समर्थन करती हो।” आईएसआरएल के सह-संस्थापक और निदेशक, ईशान लोखंडे ने कहा, “हमें सीजन-3 के लिए आईएसआरएल परिवार में पुनित बालन ग्रुप का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इससे कई खेलों में भारतीय खेल और एथलीट विकास के प्रति पुनित बालन की प्रतिबद्धता, विश्व-स्तरीय खेल परितंत्र के निर्माण से जुड़ा इसका दीर्घकालिक दृष्टिकोण ज़ाहिर होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *