यातायात नियमों की जानकारी व पोस्टर वितरण

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में आमजन को यातायात का सुगम संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत मनीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोड़ला हरमाड़ा जयपुर के छात्र-छात्राओं को जेब्रालाइन से सड़क पार करने, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन नहीं चलाने, लाल बत्ती होने पर अपने वाहन को स्टॉप लाइन की पालना करने के साथ ही हेलमेट का स्ट्रीप लगाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, आगे के वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, बाल वाहिनी के नियमों तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर अच्छा मददगार बनने एलईडी पर चलचित्र के माध्यम से आदि यातायात नियमों की जानकारी दी गई व पम्पलेट पोस्टर वितरण किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *