रवि एवं रुचि की शादी की सालगिरह होटल में मनाई

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से टोंक रोड स्थित बी.एम.बी. होटल में रवि एवं रुचि की शादी की सालगिरह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें उपस्थित सभी मेहमानों ने दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सिंगर द्वारा एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किए गए, जिनकी मधुर धुनों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। संगीत के रंग में रंगे मेहमान खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डांस किया।
मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने रवि एवं रुचि को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और सभी ने इस खास मौके को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *