
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा कल दोपहर होटल सैफरॉन, झोटवाड़ा, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस नोट में यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
एम डी चोपदार ने कहा विशेष रूप से 27 जुलाई, 2026 नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर दलित, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित प्रस्तावित संयुक्त धरना-प्रदर्शन की तैयारियों, रणनीतियों, जिलेवार भागीदारी एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक निर्णय लिए जायेगे।