एडवोकेट डॉ. नरेंद्र बौद्ध बने बांसवाड़ा संभाग प्रभारी नियुक्त

www.daylifenews.in
जयपुर। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र कांग्रेस संगठन ने राजस्थान में अपनी संगठनात्मक संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने नई मंडी घड़साना के निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. नरेंद्र बौद्ध को बांसवाड़ा संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।
एडवोकेट डॉ नरेंद्र बौद्ध को असम विधानसभा के दौरान तिनसुकिया विधानसभा में प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी थी । संगठनात्मक एवं राजनीतिक दृष्टि से इस नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एडवोकेट डॉ. नरेंद्र बौद्ध लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति पर एडवोकेट डॉ. नरेंद्र बौद्ध ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ बांसवाड़ा संभाग में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर एडवोकेट डॉ. नरेंद्र बौद्ध ने अपने राजनीतिक गुरु एवं मार्गदर्शक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार तथा असम प्रभारी असलम अलीग के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और कर्मठता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और वे कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं जन-जन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
एडवोकेट डॉ. नरेंद्र बौद्ध की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बांसवाड़ा संभाग में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका सकारात्मक लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *