वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें शुद्ध प्राणवायु देते हैं

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। वात्सल्य शिक्षा निकेतन माध्यमिक विद्यालय बोल्यावाला, अचरोल मे वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जिसमे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वात्सल्य के सीईओ डॉ. हितेश गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह सराधना के करकमलों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पीपल, बरगद, नीम, खेजड़ी, आम, जामुन एवं अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे लगाए।
इस अवसर पर वात्सल्य के सीईओ डॉ. हितेश गुप्ता द्वारा बच्चों को जल एवं वृक्षों के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा ऐसे जनहित के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह सराधना ने बच्चों को अपने घर एवं आसपास पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें शुद्ध प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी एक पौधे को अपना दायित्व मानकर उसकी नियमित देखभाल करे। आज लगाया गया पौधा कल की शुद्ध हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी बनेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *