
उपकरणों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मनोहरपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी द्वारा मंगलवार को 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन सुराना का नियमित निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सब-स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर, ब्रेकर, फीडर एवं अन्य विद्युत उपकरणों की तकनीकी जांच की गई। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और रखरखाव रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों को समय-समय पर मेंटेनेंस करने, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
सहायक अभियंता चौधरी ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए सभी सब-स्टेशनों की विशेष निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के समय खोरा के कनिष्ठ अभियंता पंकज सिँह नरेंद्र कुमार योगी नाथू राम गुर्जर शिव प्रकाश बुनकर रमेश गुर्जर सहित सब-स्टेशन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।