
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ब्राह्मण समाज मनोहरपुर की आम सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से गौरीशंकर हरितवाल को ब्राह्मण महासभा मनोहरपुर का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने माला एवं साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुवालाल हलकारा, पूर्व उपाध्यक्ष शंभूदयाल शर्मा, अविनाश लाटा, राकेश शर्मा पुजारी, एडवोकेट सुनील शुक्ला, शशि बुधरिका, सागरमल हरितवाल, विपुल लाटा एवं अशोक व्यास सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरीशंकर हरितवाल ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गौरीशंकर हरितवाल के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। बैठक का समापन समाज की एकजुटता एवं विकास के संकल्प के साथ हुआ।