
www.daylifenews.in
न्यूयॉर्क। जेएफके मिलेनियम पार्टनर्स (जेएमपी), एक कंपनी जिसे पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क एंड न्यू जर्सी द्वारा जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया विश्वस्तरीय टर्मिनल 6 (जेएफके टी 6) के निर्माण और संचालन के लिए चुना गया है। भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने बताया कि एयरलाइन ने 2028 से अपने संचालन के लिए टी 6 को चुना है। इस कदम से एअर इंडिया नए टर्मिनल में स्टार अलायंस की दूसरी सदस्य एयरलाइंस के साथ जुड़ जाएगी। वैनटेज ग्रुप के चेयरमैन एवं सीईओ और जेएमपी के चेयरमैन जॉर्ज केसी ने कहा, एअर इंडिया, टर्मिनल 6 पर बेहतरीन अनुभव प्रदान करने और मुख्य इंटरनेशनल गेटवे के रूप में जेएफके की भूमिका को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण साझेदार होगी। जेएमपी के सीईओ स्टीव थोडी ने कहा, कम दूरी और आधुनिक डिज़ाइन से लेकर आरामदायक एवं अनुकूल वातावरण तक टी6 एअर इंडिया के यात्रियों को नया और बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। एअर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने कहा, “यात्रियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया टी 6 यात्रा के अनुभव को कहीं बेहतर बना देगा। साथ ही, 2028 से जेएफके के ज़रिए सफ़र करना आसान और सुगम हो जाएगा।