
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। दरगाह दादी अम्मा दरबारे रुहिया उदय मंदिर कर्बला कॉलोनी जोधपुर में आला हजरत सैय्यद अहमद सिद्दीक शाह कातिल अजमेरी रह. का 78 वा उर्स मुबारक पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें तमाम जोधपुर अहले सिलसिला ए बिस्मिलिया के मुरीदेन खलीफा हजरात ने शिरकत की और हजरत सूफी मोइनुद्दीन जिलानी ने दुआ खेर की आला हजरत सैयद अहमद सिद्दीक शाह कातिल अजमेरी रह. का सालाना 78 वा उर्स मुबारक बड़ी अकीकत अहतराम के साथ महफिल खाना फ़ैज़ाने बिस्मिल सीकर वाले पीर साहब में मोहल्ला पठानों का किले की ढाल नागौर शरीफ में 12 अगस्त 2026 बुधवार को मनाया जाएगा।
सुबह 9:00 बजे कुरान खानी के साथ उर्स की शुरुआत होगी और दोपहर 3:00 बजे झंडे की रस्म होगी बाद नमाज असर लंगर पर नियाज़ होगी उसके बाद आए हुए जायरीन में लंगर तकसीम किया जाएगा बाद नमाज ईशा 9:55 बजे पर मिलाद शरीफ हल्का ए जिक्र सलातो सलाम और महफिले कव्वाली होगी सुबह 4 बजे कुल होगा खानकाहे बिस्मिल के कव्वाल मोहम्मद इकबाल गुलाम हुसैन कादरी सीकर अपना सूफियाना कलाम पेश करेंगे पूरे हिंदुस्तान से तमाम मुरीद उर्स प्रोग्राम में शिरकत करेंगे।
इस प्रोग्राम में हजरत सूफी मोइनुद्दीन जिलानी साहब सीकर, हाजी इस्माइल खान शाह साहब बिस्मिल,अब्दुल जब्बार शाह साहब, मोहम्मद शकील शाह साहब सिद्दीकी रूहीया, रुस्तम शाह साहब,जावेद खान,नासिर अली,रोशन अली, शमशाद, साबिर अली, मुबारक शाह साहब, आबिद खां, निजामुद्दीन बिस्मिल, यासीन, इदरीश मोहम्मद इरफान कादरी हारून जिलानी आदि शामिल थे।