
33/11 केवी सब स्टेशन चक मनोहरपुर में हुई विशेष सफाई
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मनोहरपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी के पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में 33/11 केवी जीएस चक, मनोहरपुर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बरसात के मौसम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।
सफाई के पीछे 3 मुख्य उद्देश्य
- कर्मचारी सुरक्षा : बरसात में घास-झाड़ियों और नमी के कारण करंट लगने व दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सफाई से इस जोखिम को कम किया गया।
- किसानों को राहत : क्षेत्र के किसानों को समय पर और बाधारहित बिजली मिल सके, इसके लिए फीडरों के आसपास का क्षेत्र साफ किया गया।
- आग की रोकथाम : फाल्ट या शॉर्ट सर्किट की स्थिति में नीचे सूखी घास में आग लगने की संभावना को खत्म करने के लिए परिसर से कचरा व घास हटवाई गई।
सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी जीएस और फीडरों पर नियमित सफाई व मेंटेनेंस किया जाए। उन्होंने कहा कि “उपभोक्ता सेवा और कर्मचारी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। छोटी-छोटी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।”
स्थानीय लोगों और किसानों ने इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि साफ-सुथरे सब स्टेशन से न केवल सुरक्षा बढ़ी है बल्कि विभाग की कार्यशैली में भी बदलाव दिख रहा है।
इस अवसर पर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चंदवाजी के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमावत के नेतृत्व मेँ कर्मचारी पवन कुमार चेतन कुमार सेन और जीएसएस कर्मचारी सुरज्ञान आदि ने 33/11 केवी जीएसएस चक मनोहरपुर मेँ श्रमदान किया।