15 अगस्त से पहले e-KYCकरा लें, वरना बंद हो जाएगी गैस बुकिंग

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। HP GAS ने अपने सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। कंपनी के अनुसार, 15 अगस्त 2026 तक e-KYC पूर्ण नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग रोक दी जाएगी, जिससे उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
HP GAS द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों पर रोक लगाने तथा उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट रखने के उद्देश्य से e-KYC प्रक्रिया लागू की गई है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं की e-KYC अभी तक लंबित है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
उपभोक्ता आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर e-KYC करा सकते हैं। इसके अलावा HP GAS मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल और कस्टमर केयर के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है।
सुप्रीम गैस एजेंसी के प्रॉपराइटर इंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि, उपभोक्ता किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते e-KYC अवश्य करवा लें। 15 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना सभी के हित में है।
गौरतलब है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद गैस बुकिंग प्रभावित हो सकती है, इसलिए उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *