
मदन लाल मोहनपुरिया ने एक कमरा बनाने के लिए दिये 4 लाख रुपये
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रेगर छात्रावास प्रबंध समिति जयपुर के पदाधिकारी रविवार को मनोहरपुर कस्बे में जन सहयोग संग्रहित करने के लिए अध्यक्ष राम किशोर रैगर के नेतृत्व पहुंचे।
जानकारी देते हुए समिति के महासचिव भगवान सहाय जाटवा ने बताया कि समिति के पदाधिकारी छात्रावास के समग्र विकास के लिए कटिबंध है। सभी पदाधिकारी जन सहयोग के लिए गांव गांव जाकर धन संग्रहित करने के लिए तत्पर है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रैगर ने कहा कि छात्रावास का सर्वांगीण विकास करना ही समिति का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को छात्रावास के सर्वांगीण विकास के लिए आगे जाकर तन मन धन से सहयोग करना होगा तभी छात्रावास का संपूर्ण विकास होगा उन्होंने छात्रावास समिति के सदस्य बनने का आह्वान किया।
इस मौके पर समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनलाल शेरावत, उपाध्यक्ष भंवरलाल गुसाइवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बंसीवाल,समाज सेवी दयानंद शकरवाल का छात्रावास प्रबंध समिति के सदस्य एडवोकेट बीएस बेनीवाल के नेतृत्व में मनोहरपुर कस्बे की रैगर समाज के लोगों ने स्वागत किया।
इन्होंने दिया दान
इस मौके पर रैगर छात्रावास परिसर जयपुर में एक कमरा बनाने के लिए मदनलाल मोहनपुरिया पुत्र कानाराम मोहनपुरिया, विरासत मैरिज गार्डन की ओर से चार लाख रुपए, कजोड़ मल रैगर संगावाला ने 21 हजार रुपये, डा. राजेश बेनीवाल पुत्र भगीरथ प्रसाद बेनीवाल ने 11 हजार, गोकुल मोहनपुरिया ने 11 हजार, प्रकाश कुमार नेवटा ने 21 हजार, शशिकांत बेनीवाल ने 1100, राजेश खजोतिया ने 1100 रुपये, रामस्वरूप बेनीवाल ने 1100 रुपये दिए।
इस मौके पर मुकेश मोहनपुरिया, रोशन मोहनपुरिया, अजय बेनीवाल, कृष्ण अवतार बेनीवाल, ज्ञानचंद बेनीवाल, सुरेंद्र बेनीवाल सहित रैगर समाज मनोहरपुर के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।